{"_id":"62d99b5c43e19806c01007d1","slug":"income-of-up-roadways-buses-decreased-after-route-diversion-shamli-news-mrt59785443","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: रूट डायवर्जन से परिवहन विभाग को बड़ा झटका, प्रतिदिन घट गई इतनी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: रूट डायवर्जन से परिवहन विभाग को बड़ा झटका, प्रतिदिन घट गई इतनी आय
Fri, 22 Jul 2022 04:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 04:12 PM IST
सार
रूट डायवर्जन होने से परिवहन विभाग की प्रतिदिन की आय घट गई है। इससे परिवहन विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। जानिए आखिर परिवहन विभाग को कितना नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन के बाद कम सवारियां निकलने से परिवहन निगम की आय प्रभावित होने लगी है। रूट डायवर्जन से शामली डिपो की बसों की 50 हजार रुपये प्रतिदिन की आय प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 से पहले शामली डिपो की 23 अनुंबधित बसों की प्रतिदिन आय 3.25 लाख रुपये होती थी। हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के चलते गत 18 जुलाई को रूट डायवर्जन होने के बाद यूपी रोडवेज की बसों की आय पिछड़ती जा रही है। हरिद्वार कांवड़ मेले में सवारियां कम निकल रही हैं। जिससे आय घटती जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Route Diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हुआ वन-वे, अब एक साइड चलेंगे सिर्फ कांवड़िए, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो की मुजफ्फरनगर, लोनी और सहारनपुर मार्ग पर अच्छी खासी आय होती थी। हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान 3.25 लाख रुपये से घटकर 2.75 लाख रुपये की आय रह गई है। प्रतिदिन 50 हजार रुपये की आय प्रभावित हो रही है।