फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In villages now manage Kudeh

अब गांवों में भी कूडे़ का प्रबंधन

Mon, 26 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
In villages now manage Kudeh
- फोटो : Bureau
शामली। नगर पालिकाओं की भांति अब ग्राम पंचायतों में भी कूड़े का निस्तारण किए जाने का शासन ने फैसला लिया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब गांवों में भी नगर पालिका की भांति ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, सामान्य जीवन में सुधार लाना है। नगर पालिकाओं में एकत्र होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन प्रणाली लागू की जाती है, लेकिन गांवों में भी भारत स्वछ मिशन के तहत इस योजना को लागू किया जाएगा। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत डीएम, सीडीओ से लेकर एसडीएम डीएम, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को एक-एक गांवों को गोद लेना होगा। अधिकारी गांवों में बैठक कर एक मॉडल तैयार करेंगे। चयनित किए गए गांव को काम पूरा होने तक नहीं बदला जाएगा, चाहे अधिकारी का भी ट्रांसफर भले ही क्यों न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के हिसाब से मिलेगा रुपया 
गांवों में ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए अधिकतम बीस लाख रुपये दिए जाने की व्यवस्था की गई है। 150 परिवारों तक के गांव को सात लाख रुपये, 300 परिवारों तक गांवों को 12 लाख रुपये, 500 परिवारों तक के गांवों में अधिकतम बीस लाख रुपये देने का प्रावधान रखा गया है। सीडीओ यशु रुस्तगी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉडल गांव के रूप में एक-एक गांव को विकसित किया जाएगा, इसके लिए सभी अधिकारियों को गांव गोद लेना होगा और उसमें ठोस व तरण अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन किया जाएगा, इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed