फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Audacity... The decision was made at the police station, and the victim was stabbed with a screwdriver as soon as he came out.

Shamli News: दुस्साहस... पुलिस चौकी में फैसला, बाहर निकलते ही पीड़ित को पेचकस से गोदा

Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Audacity... The decision was made at the police station, and the victim was stabbed with a screwdriver as soon as he came out.
कैराना समाचार-पानीपत के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती घायल प्रवीण-परिजन
कैराना। नगर के मोहल्ला अफगानान में पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे युवक को पुलिस चौकी में समझौते के बाद आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और पेचकस से गोदते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार, घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। पत्नी के साथ छेड़छाड़ के बाद वह शिकायत लेकर इमाम गेट पुलिस चौकी पहुंचा था। करीब साढ़े नौ बजे पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच फैसला कराया गया। इसके बाद पीड़ित अपने घर वापस जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और पेचकस व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने घायल को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पानीपत प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में हालत गंभीर बताई जाती है। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम उर्फ नोनू, मोहित और विक्की के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed