फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First, throat infection attacks, then viral fever occurs

Shamli News: पहले गले पर संक्रमण का वार, फिर हो रहा वायरल बुखार

Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
First, throat infection attacks, then viral fever occurs
शामली। मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में करीब हर तीसरा मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित मिल रहा है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1133 नए मरीज पहुंचे, जबकि 234 मरीज पुराने रहे।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक कतार लगी रही। फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि इन दिनों मौसम में बार-बार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों में सबसे पहले गले में खराश, दर्द और जलन की शिकायत सामने आ रही है। इसके बाद कई मरीजों को बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, खांसी और कमजोरी की समस्या हो रही है। ओपीडी में आए 1367 मरीजों में 400 से ज्यादा वायरल संक्रमण से पीड़ित रहे। अस्पताल पहुंचे कांधला निवासी नसीम ने बताया कि उसे दो दिन पहले गले में खराश हुई। रात में बुखार तेज आया। जांच में वायरल बुखार आया। शामली निवासी शर्मिष्ठा ने बताया कि पहले गले में दर्द हुआ। फिर नजला, खांसी के साथ बुखार हो गया। शरीर में कमजोरी महसूस दे रही है। चिकित्सक ने जांच के बाद वायरल बुखार बताया।
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, फेस मास्क लगाएं
- हाथों की नियमित सफाई करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करें और पौष्टिक भोजन लें
- बुखार या अन्य लक्षण होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें
- चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।
जिला अस्पताल में सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं। अपने आप कोई दवा न लें। - डॉ. मनोज कुमार अखौरी, सीएमएम जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed