फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the second phase, the foot overbridge of Shamli railway station will be expanded.

Shamli News: दूसरे चरण में शामली रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज का होगा विस्तार

Sun, 01 Feb 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
In the second phase, the foot overbridge of Shamli railway station will be expanded.
शामली। अमृत भारत योजना के दूसरे चरण में शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए फुट ओवर ब्रिज के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। इस चरण में प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से पुराने माल गोदाम रेलवे रोड तक फुट ओवर ब्रिज बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बजट का एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के अंतर्गत शामली सहित दिल्ली मंडल के कुल 32 रेलवे स्टेशनों को पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया था। योजना के पहले चरण में शामली रेलवे स्टेशन पर कार्यालय भवनों का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का विस्तार, प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन को जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज, पार्क, चारदीवारी और अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण कराया गया। इस कार्य के लिए करीब 25 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के अमृत भारत योजना के साइट इंजीनियर अंकित मलिक ने बताया कि दूसरे चरण में फुट ओवर ब्रिज को प्लेटफार्म दो-तीन से बढ़ाकर माल गोदाम रेलवे रोड तक ले जाया जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म और चीनी मिल गेट की ओर स्टेशन का स्वागत द्वार तथा अन्य कार्यालयों के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर धनराशि स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed