फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the Sampoorna Samadhan Diwas, 13 out of 87 complaints were resolved on the spot

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 87 शिकायतों में 13 का हुआ मौके पर निस्तारण

Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
In the Sampoorna Samadhan Diwas, 13 out of 87 complaints were resolved on the spot
शामली/कैराना/ ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 87 शिकायतों में से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शामली कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समय अवधि में शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण किया। संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायती पत्रों में से मात्र छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार सदर प्रियंका जायसवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में तहसील सभा कक्ष में एएसपी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन और राशन कार्ड आदि से संबंधित कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

तहसील ऊन के सभागार में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन निधि भारद्वाज, तहसीलदार मृदुला दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed