फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In search of kidnapped girl from West Bengal

पश्चिमी बंगाल से अपहृत किशोरी की तलाश में दबिश, आरोपी दबोचा

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In search of kidnapped girl from West Bengal
शामली, कैराना। फेसबुक पर दोस्ती के बाद पश्चिमी बंगाल से अपहरण कर लाई गई किशोरी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम ने कैराना में ताबड़तोड़ दबिशें दी। इस दौरान मुख्य आरोपी को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किशोरी की बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के मुतैना थाना सुंदरवन, तटीय दक्षिण 24 परगना पुलिस, जिला बरुईपुर में तैनात उपनिरीक्षक विजय राय अपनी टीम और दिल्ली निशान शक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह के साथ शनिवार को कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के मोहल्ला रेतावाला में दबिश दी। जहां से एक महिला व एक किशोर को उठाया गया। जिनकी निशानदेही मोहल्ला दरबारकलां में दबिश दी गई। यहां से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया है कि गत पांच मई को पश्चिमी बंगाल से एक किशोरी का अपहरण किया गया था। किशोरी के साथ फेसबुक पर दोस्ती के बाद घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में पश्चिमी बंगाल के उक्त जिले के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई था। आरोपी की लोकेशन कैराना में मिली थी, जिसके बाद दबिश दी। बाद में तीनों को लेकर बंगाल पुलिस कोतवाली में पहुंची। जहां महिला व उसके नाबालिग पुत्र को छोड़ दिया गया। जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी का नाम जमाल बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपहृत कर लाई गई किशोरी हरियाणा के पानीपत में है। वह किशोरी से मिलने के लिए पानीपत में जाता रहता है। इसके बाद आरोपी को लेकर बंगाल पुलिस पानीपत के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed