फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In mosque fire, burned religious books

मस्जिद में आग, धार्मिक पुस्तकें भी जलीं

Wed, 03 Feb 2016 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला अफगानान स्थित मस्जिद में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें मस्जिद की छप्पर, धार्मिक पुस्तकें जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही एसपी विजय भूषण, विधायक नाहिद हसन व भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी पर अब्बु बकर मस्जिद का इमाम मोहम्मद हारुण सोमवार रात साढ़े आठ बजे नमाज अदा कराने के बाद गेट बंद कर चला गया। देर रात अचानक पंजीठ फीडर से बिजली आई, तो मस्जिद में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग पूरी मस्जिद में फैल गई। मस्जिद से आग निकलती देख मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये तथा आग पर पानी डालने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,  लेकिन तब तक मस्जिद की छत, धार्मिक पुस्तकें, पंखे, गद्दे और चटाई आदि जल गई थी।
विज्ञापन


 इस दौरान कुछ लोगों ने किसी शरारती तत्व द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई, जिस पर विधायक और पुलिस ने उन्हें समझाया। इसके थोड़ी देर बाद एसपी विजय भूषण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने रात को मस्जिद पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब अन्य लोगों को मस्जिद में आग लगने की सूचना मिली, तो वहां भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई। लोगों ने समझदारी की परिचय देते हुए मस्जिद का पुन: निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मंगलवार दोपहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  राशिद अली भी पहुंचे। इसके अलावा पूरे दिन पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।  मस्जिद में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इसके अलावा अलग से भी जांच की जा रही है। यदि किसी शरारती का इस घटना में हाथ हुआ, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- बीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed