फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In-laws accused of kidnapping

ससुराल वालों पर लगाया अपहरण का आरोप

Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of kidnapping
ससुराल वालों पर लगाया अपहरण का आरोप
विज्ञापन

कैराना। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाया है।
थाना गढ़ीपुख्ता के गांव मालहैंडी निवासी रुचि ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पति पुलिस कांस्टेबल है तथा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में जेल में बंद है। 17 अक्तूबर को वह अपने केस के संबंध में कचहरी आई थी। दोपहर एक बजे वह कचहरी से बाहर आई तो आरोप है कि सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव चुनहेटी निवासी उसके ससुर साधुराम, जेठ विकास कुमार व अरुण कुमार, ने उसे जबरदस्ती कार में डाल लिया तथा शामली की ओर ले गए। आरोपियों ने उस पर चाकू व लाठी-डंडों से वार करके घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसे रजबहे की पुलिया पर मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे शामली अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया था। उपचार कराने के बाद वह कोतवाली आई तथा मामले की तहरीर दी। कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामले में ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed