फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Kabaddi, the team of Laparana and Malendi is victorious.

कबड्डी में में लपराना व मालेंडी की टीम विजयी

Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, the team of Laparana and Malendi is victorious.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में ऊन ब्लॉक के लपराना गांव स्थित होली चाइल्ड इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर और जिला एथलेटिक्स सचिव ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कबड्डी महिला वर्ग में लपराना प्रथम, कबड्डी पुरुष वर्ग में मालेंडी की टीम प्रथम रही। इसके अलावा 100 मीटर पुरुष वर्ग में साकिब प्रथम, नितिन द्वितीय, आकाश तृतीय, 100 मीटर महिला वर्ग में गार्गी प्रथम, पूजा द्वितीय, प्रीति तृतीय रही। इस अवसर पर कोच उस्मान अली, आकाश, मनीष कर्मवीर, प्रिंस, सुधीर पंवार, अभिषेक, सनी, अमृता तोमर, प्रिया, आरती, दीप माला, मानसी, डोली मैडम, श्रुति, अनुज कश्यप, श्रीपाल खैवाल, प्रवीण खैवाल, राजा निखिल, आशु तोमर, आंचल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को आजाद चौधरी लपराना, प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, एथेलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed