फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Improve ranking in health programs

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रैकिंग सुधारें अधिकारी

Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Improve ranking in health programs
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभाग की रैंकिंग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रति सप्ताह समीक्षा करने के कड़े निर्देश दिए। जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में समस्त स्टाफ को मौजूद रहे। नोडल अधिकारी आरोग्य मेले का निरीक्षण करें। डीएम ने सभी सीएचसी पर कार्यरत बीपीएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाह बीपीएम को हटाने के निर्देश दिए। क्षय से पीड़ितों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो बच्चे संस्थाओं द्वारा गोद किए गए हैं, उनसे समन्वय करते हुए 15 दिन के मॉनिटरिंग करें। बैठक के दौरान परिवार नियोजन विशेषज्ञ शशांक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडाना पर दिनांक 28 अप्रैल से परिवार नियोजन की सभी सेवाऐं शुरू हो गई है। इससे पहले कुडाना के लाभार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर सेवाएं लेने के लिए आना पड़ता था। डीएम ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में कार्डों की संख्या और ट्रीटमेंट की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने और मास्क का प्रयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सफल कुमार सभी एसीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed