फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Important clues found by police in train robbery

ट्रेन लूट में पुलिस को मिले अहम सुराग

Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Important clues found by police in train robbery
ट्रेन लूट में पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन

शामली। पिछले महीने दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।

पिछले महीने 24 जनवरी की रात को दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में असारा और एलम के बीच बदमाशों ने यात्रियों से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में जीआरपी शामली थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी के सीओ सहारनपुर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। पुलिस इस मामले के खुलासे में सर्विलांस की भी मदद ले रही है। जीआरपी के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही इस केस का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed