फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ignoring the public would be punished

जनता की अनदेखी पर होंगे दंडित

Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the public would be punished
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ऊन/कैराना। तहसील दिवस में 138 शिकायतों में से 10 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। ऊन तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। उन्होंने कहा      कि जनता की समस्याओं का     त्वरित निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को दंडित किया जाएगा। डीएम ने अनुपस्थित नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण  मांगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को ऊन तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री तहसील दिवस में आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु बेहद गंभीर हैं, जिसकी नियमित रूप से शासन स्तर पर समीक्षा की जा रही है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक अवश्य बैठ कर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने तहसील दिवस में अनुपस्थित नौ अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की और एसडीएम को उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ऊन तहसील दिवस में डीएम के समक्ष कुल 56  शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03  का निस्तारण किया गया। राजस्व, पुलिस, बिजली, सिंचाई और समाज कल्याण विभाग की प्रमुख समस्याएं रहीं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस एन रावत, सहायक निदेशक मत्स्य पालन, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बंदोबस्त अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, एसपी विजय भूषण, सीडीओ विनोद कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम अवधेश सिंह, तहसीलदार मदनलाल राठौर, सीओ ऊन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैराना तहसील दिवस में एडीएम वित्त भरत पांडे ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। कुल 48 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिसमें से 04 का निस्तारण किया गया। वहीं, शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सदर एमपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 34  शिकायतें प्राप्त र्हुइं, तीन का निस्तारण किया गया। सीओ सिटी निशांक शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, नायब तहसीलदार रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed