फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the construction is not completed in time, then the action is possible

समय से निर्माण पूरा नहीं किया तो कार्रवाई संभव

Sun, 08 Jul 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 08 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
If the construction is not completed in time, then the action is possible
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि नवनिर्मित ऊन तहसील भवन का कार्य 30 जुलाई तक हर सूरत में पूरा होना चाहिए, यदि नहीं हुआ तो निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


शनिवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस की दीवार गिरने के बाद पुन: निर्माण में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई, तो ऊन तहसील भवन के प्रथम तल का निर्माण पूर्ण न होने पर निर्माण एजेंसी के इंजीनियर को फटकार लगाई।
विज्ञापन


कहा कि 30 जुलाई तक ऊन तहसील भवन में एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा, यदि उससे पहले कार्य पूरा नहीं किया गया, तो निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का समय समय पर स्थलीय निरीक्षण करें तथा खामियां दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण शत प्रतिशत पूरा हो गया है, उन्हें तत्काल हैंडओवर किया जाए। नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को कहा कि पथ प्रकाश के रूप में एलईडी लगवाई जाएं। इसके अलावा सड़क के किनारे पड़े कूड़े को उठाने और कचरा प्रबंधन के तहत डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, कृषि उपनिदेशक शिवकुमार केसरी, सहायक अभियंता दिनेश सिंघल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed