फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If demand is not met soon, tractors will run on roads

Shamli News: जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर चला देंगे ट्रैक्टर

Fri, 25 Oct 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
If demand is not met soon, tractors will run on roads
शामली के गांव भाज्जू गांव में पैदल मार्च कर महापंचायत में शामिल होने जाते किसान । संवाद
बाबरी (शामली)। बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाज्जू कट की मांग को लेकर किसानों की हुई महापंचायत में किसानों ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर भी ट्रैक्टर चला देंगे।
विज्ञापन


भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान पिछले काफी समय से धरने पर है। मगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। कहा कि यदि जल्द ही मांग को पूरा नहीं किया गया तो हाईवे की सड़कों को उखाड़ फेकेंगे। भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसान जिद्दी और स्वाभिमानी होता है। किसानों के साथ शामली के जिला प्रशासन ने धोखा किया है। हाईवे पर हर हाल में कट लेकर ही रहा जाएगा। कहा कि दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में कहा था कि जल्द ही गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। मगर दस साल बाद भी किसानों को बढ़ा रेट नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अब कम से कम 550 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का रेट होना चाहिए। शुगर मिल से किसानों का पूरा भुगतान दिलाया जाए।
विज्ञापन


भाकियू बागपत की महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि भाज्जू में कट किसानों का अधिकार है, जिसे लेकर ही रहेंगे। महिलाएं पूरी तरह से किसानों के साथ है। जिला पंचायत सदस्य सीमा ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो महिलाएं भी धरने में किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगी। महिला जिलाध्यक्ष कविता चौधरी ने कहा कि प्रशासन को किसानों के सामने झुकना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने यह रखें विचार



गौतमबुद्धनगर के अशोक भाटी ने कहा कि प्रशासन किसान का इम्तिहान कतई न ले, जल्द मांग को पूरी करें वरना आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बागपत के भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, इंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसान कट लेकर ही रहेंगे। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बागपत में भी काम रुकवा दिया जाएगा।


मेरठ के भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग ने कहा कि यह संगठन की प्रतिष्ठा का मामला है। जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन होंगे।

भाकियू के एनसीआर अध्यक्ष परविंदर कुमार ने कहा कि मांग पूरी नही हुई तो दिल्ली तक गाड़ी का संचालन बंद करा दिया जाएगा।

मुजफ्फनगर के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो गाजीपुर की तरह मांग पूरी कराने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।

किसान संघर्ष समिति के विदेश मलिक , सहारनपुर के मंडल् अध्यक्ष नवीन मलिक, भाकियू जिलाध्यक्ष, कालिंदर मलिक ने भी जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कपिल खाटियान ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कलक्ट्रेट तक यात्रा निकाली जाएगी। मुरादाबाद के नौ सिंह ने कहा कि सरकार मांग को मान लें, वरना भारी पड़ सकता है। बालियान खाप के वीरेंद्र कुमार,बुडियान खाप के सतवीर सिंह, बत्तीसा खाप के बाबा चौधरी शोकिंद्र सिंह ने भी विचार रखे।

48 वें दिन भी धरना रहा जारी

किसानों का धरना बृहस्पतिवार को 48वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।



कट से इन गांवों को फायदा
शामली के भाज्जू, कुड़ाना, आदमपुर, माजरा, लाक, मुजफ्फरनगर के भौंराकलां, सिसौली, शिकारनपुर, आदमपुर, शाहपुर, सौरम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed