फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If action is not taken, teachers' accounts will be closed

कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षकों के खाते कराएंगे बंद

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken, teachers' accounts will be closed
कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षकों के खाते कराएंगे बंद
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। जालसाजी कर शिक्षकों के खाते से निकाले गए पैसों के मामले में बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ ने बैंक शाखा प्रबंधक से मिले। चेतावनी दी कि इस मामले में यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी शिक्षक बैंक से अपना खाता बंद कर देंगे।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह, नीरज बड़सर, बासों राम, रजनीश कुमार, राकेश कुमार और अनिल कुमार आदि शिक्षक बृहस्पतिवार को नगर के पीएनबी में पहुंचे। बैंक के कार्यवाहक प्रबंधक मोहित चौधरी को एक ज्ञापन देते हुए जालसाजी करने वाले लोगों को बेनकाब करते हुए कार्रवाई की मांग की। सभी शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि जालसाजों के खिलाफ यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी शिक्षकों के खाते इस बैंक से बंद करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन की प्रतिलिपि डीएम, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली और क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक मेरठ को भेजी गई है। बता दें कि शिक्षिका कविता देवी के खाते से 1.59 लाख रुपये और शिक्षक परविंद कुमार के खाते से 20 हजार रुपये जालसाजी कर 11 और 13 अगस्त में निकाल लिए गए थे। पुलिस की जांच में इन दोनों मामलों में ही बैंक प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed