फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I first block precedes Shamli Kandhla

शामली ब्लाक को पछाड़ कांधला रहा अव्वल

Sun, 06 Dec 2015 12:42 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 06 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
I first block precedes Shamli Kandhla
शामली। दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में  हुई जबरदस्त वोटिंग का जवाब में  तीसरे चरण में शामली - कांधला ब्लाक के मतदाता पिछड़ गए है। तीसरे चरण में शामली ब्लाक में 68.2  प्रतिशत और  कांधला ब्लाक में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में  एक दिसंबर को प्रधान और पंचायत सदस्य पद के मतदान में कुल एक लाख 31 हजार 891 मतदाताओं में से एक लाख एक हजार 960 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां चरण का कुल मत प्रतिशत 77.31 प्रतिशत तक रहा था।
विज्ञापन


 दूसरे चरण की वोटिंग को बंपर वोटिंग माना गया था। यहां  इस्लामिया मदरसा  गंदराऊ में 96.68 प्रतिशत, बीबीपुर हटिया में 93.77 तक रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ।  शनिवार को  तीसरे चरण में कांधला ब्लाक में एक लाख 30 हजार 980 मतदाताओं में से 90 हजार  396 मतदाताओं ने प्रयोग करके 69.02 प्रतिशत पर सिमट गया। तीसरे चरण में  शामली ब्लाक में 68.3 प्रतिशत वोट ही पड़ गई। तीसरे चरण में कांधला ब्लाक के मतदाताओं ने शामली ब्लाक के मतदाताओं को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसाढ़ में विस्थापितों ने नहीं डाले वोट
शामली। दंगा ग्रस्त गांव लिसाढ़ व लांक में विस्थापितों ने वोट नहीं डाले। इस दौरान लिसाढ़ में लगे जनता इंटर कालेज के बूथ पर मुसलिमों की 22 वोट थी, उनमें से केवल आसमा ने ही वोट डाले, जबकि अन्य लोग वोट डालने नहीं पहुंचे। हालांकि लिसाढ़ के मजरे हसनपुर में दंगा विस्थापित वोट डालने पहुंचे। एक   प्रत्याशी द्वारा उन्हें लाया गया। यहां पर उनकी करीब 400 वोट थी, जिन्होंने अपनी सभी वोट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed