फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I don't need NOC, I want admission in this college

Shamli News: नहीं चाहिए एनओसी, इसी कॉलेज में चाहिए दाखिला

Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
I don't need NOC, I want admission in this college
- आज करेंगे छात्र वीसी का घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। राजकीय पीजी कॉलेज के 147 छात्र-छात्राओं ने एनओसी का विरोध करते हुए द्वितीय सत्र में भी इसी कॉलेज में दाखिला लेने की बात कही। बृहस्पतिवार को छात्रों ने मांग को लेकर विश्वविद्यालय में पहुंचकर वीसी का घेराव करते हुए अपनी मांग पूरी कराने की बात कही।
थानाभवन में संचालित राजकीय पीजी कॉलेज को संघटक से अब सरकारी स्तर से चलाने के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं, जिसके चलते पूर्व में पढ़ रहे 147 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा एनओसी जारी करते हुए दूसरे काॅलेजों में दाखिला लेने के निर्देश जारी किए हैं। जिसका पिछले दो दिन से छात्र-छात्राएं कॉलेज में पहुंचकर विरोध करते हुए दूसरे सत्र में भी दाखिला इसी कॉलेज में रहने की बात पर अडिग हैं। मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर आला अधिकारियों के चक्कर लगाए, परंतु कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें जब विद्यालय में एडमिशन दिया गया था, तब बताया गया था कि एक वर्ष बाद विद्यालय में फिलहाल उन्हें प्राइवेट एडमिशन दिया जा रहा है, जबकि अगले साल सभी को सरकारी सुविधा के अनुसार ही विद्यालय में दाखिला मिल जाएगा। इसके लिए सभी ने 15000 रुपये तक फीस ली गई थी, परंतु अब छात्र-छात्राओं को अन्य कॉलेज में जाने के लिए बोल दिया गया है। जबकि छात्र छात्राओं का कहना है कि वह इसी विद्यालय में पढ़ाई पूरी करेंगे, अगर उनकी पढ़ाई नहीं होती तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा से भी मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है। मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से बातचीत की है। जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

छात्र संघ के नेता विधु तोमर ने बताया कि 12 जून को वे मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ जाएंगे तथा कुलपति से समस्या के समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर समाधान नहीं होता तो वे विश्वविद्यालय के सामने ही धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन रहेगा। जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं की मदद के लिए लिए बसों का इंतजाम किया है। बृहस्पतिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज थानाभवन के गेट पर एकत्र होकर विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed