फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I am the creator of Bharat Bhagya, I am an informed voter

भारत भाग्य विधाता हूं, मैं जागरूक मतदाता हूं

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
I am the creator of Bharat Bhagya, I am an informed voter
शामली हनुमान धाम पर मतदाता जागरूकता के तहत जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मानव श्रृंखला से ब - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकालकर तिरंगी छटा बिखेरी। हनुमानधाम पर भारत के नक्शे पर तिरंगे रंग की कैप के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में बनाई गई मानव शृंखला आकर्षण का केंद्र रही। डीएम जसजीत कौर ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की लगभग 500 छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका और शिक्षिकाओं के निर्देशन में जागरूकता रैली कालेज से शुरू होकर वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए हनुमानधाम पर पहुंची। रैली में छात्राओं ने तिरंगे की कैप पहने हुए थी और हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं।
विज्ञापन

हनुमान धाम परिसर में तिरंगे रंग की कैप के साथ तिरंगी छटा बिखेरते हुए मानव शृंखला बनाई। छात्राओं ने केसरिया, सफेद और हरे रंग की कैप लगाकर भारत का नक्शा बनाया और बीच में भारत के नक्शे के मध्य भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिह्न को अंकित कर शत प्रतिशत मतदान हेतु आम जनमानस को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए सार्थक संदेश हैं। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीआईओएस सरदार सिंह, प्रबंधक वीरेंद्र जैन, तहसील शामली के स्वीप सह कोआर्डिनेटर डॉ. अमित मलिक आदि का अभिनंदन किया। संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
शामली। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सुरक्षा एवं यातायात संचालन के लिए कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस तैनात रही। मुख्य मार्ग वीवी इंटर कालेज रोड और चौराहों फव्वारा चौक, हनुमान रोड, नाले का पुल, हनुमान चौक आदि पर पुलिस व यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात व्यवस्था संभाली, जिसके चलते छात्राओं की जागरूकता रैली सकुशल संपन्न हुई।

शामली हनुमान धाम पर जैन कन्या इन्टर कॉलेज की छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा

शामली हनुमान धाम पर जैन कन्या इन्टर कॉलेज की छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने पहुची डीएम जसजीत कौर व सीडी?

शामली हनुमान धाम पर मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने पहुची डीएम जसजीत कौर व सीडी?- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में  शपथ दिलाती डीएम जसजीत कौर

शामली हनुमान धाम पर मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में शपथ दिलाती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed