फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband wished longevity

पति की लंबी उम्र की कामना

Wed, 19 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Husband wished longevity
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले भर में करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पूरे दिन का निर्जला उपवास रखा और ईश्वर से पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देखकर  उपवास खोला।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही घरों में करवा चौथ की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने सज संवर कर पूजन किया और उपवास शुरू किया। दोपहर को घरों, मंदिरों और कॉलोनियों के पार्कोें में सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत की कथा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद कथा सुनी और पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम के समय घरों विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। 
विज्ञापन


सुहागिनों ने सास-ससुर, जेठ-जेठानियों समेत परिवार बुजुर्गों को भोजन कराया और उन्हें उपहार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि में चंद्रमा निकलने के बाद महिलाओं ने पूजन किया और अर्घ्य देकर उपवास खोला। पुरुषों ने भी पत्नी के लिए उपवास रखा। एक-दूसरे को उपहार भेंट किए गए। इस दौरान बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, शाम तक ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। नवदंपति शाम के समय मंदिरों में भी दर्शन के लिए गए और ईश्वर से परिवार में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed