{"_id":"663bd9ababc4a8762607cf35","slug":"husband-gives-triple-talaq-to-woman-over-phone-from-gujarat-shamli-news-c-26-1-smrt1048-120770-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पति ने गुजरात से फोन पर महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पति ने गुजरात से फोन पर महिला को दिया तीन तलाक
Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। गुजरात से फोन पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया गया। महिला को तीन तलाक देने, दहेज को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव खतौला निवासी रुबीना ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी पांच मई 2023 को शामली के मोहल्ला रहमत नगर बर्फखाने वाली गली निवासी तहसीन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह सात माह की गर्भवती है और उसके पति तहसीन गुजरात में अपने काम पर गए हुए हैं।
पीड़िता के मुताबिक उसके पति की बुआ का लड़का आरिफ निवासी छुटमलपुर घर आया हुआ है। उसने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज की। उसकी सास ने भी आरिफ का साथ देते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद सास व ननद ने उसके पति को फोन कर दिया। पति ने फोन पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया। इसका पता चलने पर सास सायरा, ससुर असलम, जेठ हासिम, जेठानी शबीला, ननद नोरिन, देवर काला, आरिफ ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की और ननद ने उसके पेट में कई लात मारी और फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी तो उसके पिता, भाभी, भाई आदि उसकी ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और एक साल के बच्चे को धरती पर पटक दिया। एसपी अभिषेक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।