{"_id":"651b1a084523479c780afe84","slug":"husband-burns-wifes-hand-during-fight-referral-shamli-news-c-26-1-sal1002-9872-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झगड़े के दौरान पति ने पत्नी का जलाया हाथ, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झगड़े के दौरान पति ने पत्नी का जलाया हाथ, रेफर
विज्ञापन
कैराना। घर में झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी का हाथ जला दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
सोमवार शाम करीब 6:00 बजे मोहल्ला आलकला में झगड़े के दौरान पति ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी शबनम का हाथ जला दिया। शबनम द्वारा चीख पुकार मचाने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया । बाद में पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। अस्पताल में महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता रहता है। कुछ दिन पहले वह नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था और पिछले तीन दिन से उसके साथ मारपीट कर रहा है। आज भी मारपीट के दौरान पति ने उसका हाथ जला दिया। बाद में डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला का हाथ जला हुआ है। महिला का उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।