{"_id":"5f3f980b8ebc3e3cda734403","slug":"hunger-strike-for-construction-of-birlauli-road-shamli-news-mrt497168476","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली मार्ग निर्माण के लिए भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली मार्ग निर्माण के लिए भूख हड़ताल
विज्ञापन
बिडौली मार्ग निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। पूरी तरह बदहाल हो चुके बिड़ौली-चौसाना मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर यमुना खादर संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। समिति का एक सदस्य भूख हड़ताल पर बैठा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेेगा। कई बार मांग करने के बावजूद इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
चौसाना-बिड़ौली मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन मार्ग निर्माण के संबंध में केवल आश्वासन ही मिल सके। बीते सप्ताह यमुना खादर संघर्ष समिति ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मार्ग निर्माण की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि यदि निर्माण नहीं कराया गया तो धरना देंगे। समयावधि बीतने के बाद समिति के सदस्य धरने पर बैठ गए। इनमें अश्वनी शर्मा भूख हड़ताल कर रहे हैं। घोषणा की कि धरना अनिश्चितकालीन है। इस दौरान राजेंद्र, सचिन, मुस्तकीम, रूपक, संजय, राजपाल, सुशील, मोहर सिंह मास्टर, समरपाल, रविंद्र कुमार, सलमान, रणवीर सिंह, अमित तोमर, सुल्तान सिंह, राहुल आदि ने बताया कि मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग का करीब छह किमी हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है।
------
अमर उजाला ने उठाई ग्रामीणों की आवाज
बिडौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग की हालत बेहद खराब है। यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। अमर उजाला ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को दस अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाया है। मार्ग निर्माण के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
--------
बिड़ौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग के निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

बिडौली-चौसाना मार्ग की बदहाल हालत।- फोटो : SHAMLI