फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Huge crowd in markets for shopping of holi

होली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd in markets for shopping of holi
केके पब्लिक स्कूल में होली खेलतीं शििक्षकाएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली में होली पर्व पर शहर बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। बाजारों में सुबह से देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के चलते बाजारों में पुलिस की गश्त रही।
विज्ञापन
बुधवार को रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह रंगीन नजर आए, जिसमें शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, सुभाष चौक, नया बाजार, नेहरू मार्केट व शिवमूर्ति पर दुकानें पूरी तरह होली के त्योहार के सामानों से पूरी तरह सजी रही। दुकानों पर इस बार नए नए डिजाइनों की पिचकारी, टोपी, मुखौटे व पगड़ी व अलग अलग प्रकार रंग व बिना नुकसान देने वाले गुलालों की भरमार रही। खरीदारी के लिए लोगों व बच्चों की सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। बच्चों ने टैंक वाली पिचकारी, हार्न वाली पिचकारी, प्रेशर वाली पिचकारी, गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी, डोरीमोन, मोटू पतलू, बंदूक वाली पिचकारी की जमकर खरीदारी की। वहीं डराने वाले मुखौटे व सिर पर लगाने वाली राजस्थानी टोपी, प्लास्टिक की टोपी व बालों वाली टोपी जो मुुर्गे के डिजाइन व अलग अलग प्रकार विग की पूरी मांग रही। लोगों ने चेहरे का नुकसान न देने वाले गुलाल की खरीदारी की। जिसमें मुर्गा ब्रांड रहा। इसके साथ परिजनों ने बेर, बच्चों के गले के हार, व बतासे और गुजरी वाल हार की भी खरीदारी की। बाजार में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। पुलिस बाजारों व शहर में पैदल गस्त करती रही। जिस कारण कोई भी घटना घटित नहीं हुई।
विज्ञापन
फूलों की जमकर हुई खरीदारी शहर में होली पर्व को लेकर फूलों की भी जमकर खरीदारी रही। फूल विक्रेताओं ने बताया कि इस बार फूलों की काफी अच्छी बिक्री रही। उन्होंने बताया कि गेंदे के फूलों की माला 10 से रुपये से लेकर 50 रुपये तक माला बेची जा रही है। गुलाब के फूलों की माला 150 से 500 रुपये तक और सफेद मारकिट के फूलों की माला 100 रुपये तक बेची जा रही है। लोग मंदिरों में फूल चढ़ाने के लिए जमकर मालाएं खरीद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया गया होली का त्योहार शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित श्रीसत्यनारायण शिशु मंदिर में होली पर्व पर शिशु भारती का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका अलका संगल ने होली की कई कथा सुनाई। कक्षा पांच के छात्र वंश कुमार ने होली के संबंध में विचार रखे। आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में दिनेश संगल, मनीष दीक्षित, दिनेश दीक्षित, दुर्गेशदत्त शर्मा, शिवम संगल, योगिता शर्मा, आरती ऐरन, मृदुला गोयल, पारुल बंसल और दीप्ति आदि मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाई होली कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री गुलाब सिंह ने कहा कि होली प्यार और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ व बच्चों को होली ही शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली मनाई गई। वहीं, बच्चों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान गणपत, ब्रिजेश, हारून, दीपक, रामकुमार, नाजिम, श्याम, पीयूष आदि मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाई होली चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज चौसाना में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों और अध्यापकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में समझाया और कहा कि ऐसे रंगो का इस्तेमाल न करें, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचे। पानी का भी दुरुपयोग न किया जाए, क्योंकि जल अमूल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed