फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How will wheat be purchased from 10 e-posh machines at 30 purchasing centers

10 ई-पॉश मशीन से 30 क्रय केंद्रों पर कैसे होगी गेहूं खरीद

Thu, 31 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
How will wheat be purchased from 10 e-posh machines at 30 purchasing centers
शामली। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो रही है, लेकिन शुरू होने से पहले ही व्यवस्था पटरी से उतरी दिखाई दे रही है। अभी तक शासन इसके लिए नीति घोषित नहीं हुई है। जिले की खरीद एजेंसियों को लक्ष्य भी नहीं मिला है। सबसे अहम बात यह है कि खाद्य विभाग के पास गेहूं खरीद के लिए दस ई-पॉश मशीन उपलब्ध है। जबकि खरीद 30 केंद्रों शुरू होगी। ऐसे में कई केंद्रों से किसानों को गेहूं वापस लेकर लौटना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 34 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 40 रुपये अधिक यानि 2015 रुपये क्विंटल की खरीद होगी। एक अप्रैल से 30 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी की है। चार खरीद केंद्र अतिरिक्त खोलने के प्रस्ताव मांगे गए है। जिले 54 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुवाई की है। मौसम गरम होने से इस बार गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूं की कटाई जोरशोर से शुरू हो जाएगी। दस अप्रैल से खरीद केंद्रों आमद शुरू होने की उम्मीद है। एक अप्रैल से जिला प्रशासन की ओर से 30 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं खरीद के लिए 550 किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि इस साल 34 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र चालू हो जाएंगे। 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले में 27866.750 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।
विज्ञापन

यहां बनाए गए खरीद केंद्र
खाद्य विभाग : शामली, थानाभवन मंडी, कांधला, कैराना और झिंझाना।
पीसीएफ : सिक्का, महावतपुर, हसनपुर लुहारी, गंदेवडा, अंबेहटा-याकूबपुर, हरड़ फतेहपुर, रायपुर, गंगेरू, मलकपुर, ऊंचा गांव, भूरा, ऊन, दथेड़ा, गढ़ीपुख्ता, हथछोया, चौसाना, बेदखेड़ी, केरटू।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम : शामली मंडी।
पीसीयू: शामली मंडी, बलवा गुजरान, डुंडूखेड़ा, पटनी परतापुर, खोड़समा, पुरमाफी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed