{"_id":"627bfa69588a6374b01c408a","slug":"how-long-do-i-sit-a-bachelor-band-me-play-shamli-news-mrt5881965183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं कुंवारा कब तक बैठूं, बैंड मेरा बजवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं कुंवारा कब तक बैठूं, बैंड मेरा बजवाओ
विज्ञापन
शामली : कैराना निवासी ढाई फीट का अजीम मंसूरी अपनी शादी के लिए अल्लाह से दुआ मांगता।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। करीब ढाई फीट के कद काठी के अजीम मंसूरी ने पीएम मोदी और सीएम योगी से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है। अजीम की करीब एक साल पहले हापुड़ निवासी उसके कद की बुशरा नाम की लड़की से सगाई तो हो गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी निकाह नहीं हो सका।
नगर के मोहल्ला जोड़वां कुआं निवासी 28 साल के अजीम मंसूरी ने मार्च 2021 में अजीम शामली महिला थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद वह नेशनल मीडिया सहित सोशल मीडिया पर मशहूर हो गया था। इसी दौरान नौ मार्च 2021 को हापुड़ की रहने वाली उसकी कद काठी की बुशरा नाम की एक लड़की से सगाई पक्की हो गई थी। सगाई होने के बाद से एक साल के अंदर शादी कराने की बात कही गई थी।
बुधवार को अजीम मंसूरी एक बार फिर मीडिया के पास पहुंचा और अपना दर्द बयां किया। उसने कहा कि उसने रमजान माह में सभी रोजे रखे और रमजान के आखिरी अशरे में 10 दिन तक वह अपने मोहल्ले की मस्जिद में एतेकाफ में बैठा था। अल्लाह से दुआ मांगी थी कि उसकी जल्द से जल्द शादी हो जाए।
विज्ञापन
अजीम मंसूरी ने कहा कि लड़की पक्ष तो उसकी शादी कराने के लिए तैयार है, लेकिन उसके मां-बाप शादी कराने को तैयार नहीं हैं। यदि जल्द ही उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह लखनऊ जाकर सीएम योगी के दरबार में गुहार लगाएगा।
तीनों भाइयों की एक साथ शादी कराने का इरादा
अजीम ने बताया कि उसके पिता हाजी नसीम मंसूरी ने उसके छोटे भाई चांद की भी हापुड़ में सगाई कर रखी है। तीसरे भाई नईम की ज्वालापुर में सगाई पक्की हो चुकी है। पिता कहते हैं कि मकान बनाने के बाद तीनों भाइयों की एक साथ शादी की जाएंगी। अजीम ने कहा कि उसके भाइयों की शादी बाद में हो जाएगी। फिलहाल उसकी शादी करा दी जाए।
दादा ने कहा अगस्त में होगी अजीम की शादी
अजीम के दादा हाजी सलीम मंसूरी ने कहा कि अगस्त में अजीम की शादी करा दी जाएगी। लड़की पक्ष उनके पास आया था। वह तैयार हैं, लेकिन अजीम के दोनों छोटे भाइयों की भी सगाई हो रखी है। तीनों भाइयों की एक साथ शादी करने का इरादा है।