फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   House numbers of many voters are not recorded, investigation underway

Shamli News: कई वोटरों का मकान नंबर ही दर्ज नहीं, जांच बैठी

Sun, 25 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
House numbers of many voters are not recorded, investigation underway
शामली। जिले में छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगातार गंभीर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। सोहजनी उमरपुर में 21 मतदाताओं के मकान नंबर ही दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लोग प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शाहविलायत-3 (थानाभवन) क्षेत्र में मकान संख्या 100 पर 42 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के मतदाता शामिल हैं। इसी तरह मकान संख्या 117, 121, 128, 131, 134 और 137 में भी असामान्य रूप से अधिक मतदाता दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

कांधला के मोहल्ला खैल कलां में मकान संख्या 8/8/75 पर 600 से अधिक मतदाता दर्ज है। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर में अनुभाग संख्या-1 के पृष्ठ 21-22 पर 21 मकानों में किसी भी प्रकार की मकान संख्या दर्ज नहीं है। पृष्ठ संख्या 25 (सोहजनी उमरपुर-3) पर भी इसी तरह की त्रुटियां पाई गई हैं। सोहजनी उमरपुर-1 के पृष्ठ संख्या 1 पर 23 मतदाता मकान संख्या 0/00 पर दर्ज बताए गए हैं। आरोप लगाया कि वार्ड हकीमान (मुजाबरान, वकीलगढ़) में मकान संख्या 0 पर 11 मतदाता, वार्ड शाह विलायत उत्तरी में मकान संख्या 0 पर 6 मतदाता और झिंझानेवाल क्षेत्र में भी मकान संख्या 0 पर 7 मतदाता दर्ज हैं। वहीं शाहविलायत-3 के पृष्ठ संख्या 3 पर 11 मतदाता मकान संख्या 0 पर दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरड़फतेहपुर-3 में मकान संख्या 0 पर 3 मतदाता और मकान संख्या 540 पर चार अलग-अलग जातियों के कुल 48 मतदाता दर्ज होने का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।


निष्पक्ष चुनाव की उठी मांग
कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएं लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली हैं। यदि समय रहते इन त्रुटियों का सुधार नहीं किया गया तो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मतदाता सूची में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, सन्नी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed