{"_id":"69541bbf55ed53e6a3067ad6","slug":"hotels-will-be-buzzing-with-activity-on-new-years-eve-and-people-are-busy-with-preparations-shamli-news-c-26-1-sal1002-156540-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नए साल पर होटलों में होगा धूम धड़ाका, तैयारी में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नए साल पर होटलों में होगा धूम धड़ाका, तैयारी में जुटे लोग
Wed, 31 Dec 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। क्रिसमस के बाद शामली के लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर के होटल और रेस्तरा में इस बार भी बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर होटलों ने कई आकर्षक ऑफर और छूट की घोषणा की है। परिवार समेत आने पर दस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
जनपद में करीब 50 से अधिक बड़े होटल हैं, जहां नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। 31 दिसंबर को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं और सभी होटल व रेस्तरा में एडवांस बुकिंग भी जारी है। नए साल को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तैयारियों में जुटे हैं। कुछ लोग नाइट पार्टी या शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कई परिवार धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना तैयार कर रहे हैं। शामली की मीनाक्षी ने बताया कि उनका परिवार इस बार अयोध्या, वृंदावन और खाटू श्याम की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। रीमा गोयल का कहना है कि उनका परिवार शहर के किसी होटल में भोजन कर नए साल का जश्न मनाएगा।
डा. मृदुला जैन ने बताया कि उनका परिवार गोवा यात्रा का प्लान तैयार कर चुका है, जबकि पुशांत जैन राजस्थान की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
होटलों में विशेष ऑफर : कैराना रोड स्थित राज महल के संचालक दीपक ने बताया कि नए साल के लिए देशी घी की जलेबी सहित कई खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। पिज्जा विक्रेता सोनू ने कहा कि परिवारों के लिए कई कम्बो ऑफर उपलब्ध हैं, जिसमें 349 रुपये प्लस जीएसटी पर 80 रुपये की चॉकलेट फ्री दी जा रही है। इसके अलावा पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक फ्री भी दी जा रही है।
विज्ञापन
होटल संचालक पंकज कुमार और बलबीर ने बताया कि परिवार समेत आने पर दस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।