फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hotel raided, operator arrested, partner absconding

पुलिस का होटल पर छापा, संचालक गिरफ्तार, पार्टनर फरार

Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided, operator arrested, partner absconding
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने अजंता चौक के निकट एक होटल पर छापा मारा। पुलिस का दावा है कि वहां पर मौजूद कई युवक और युवती फरार हो गए। पुलिस ने अनैतिक व्यापार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पार्टनर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि राज होटल पर कुछ युवक और युवती मौजूद है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाल के मुताबिक वहां मौजूद कई युवक-युवती पुलिस को देखते ही फरार हो गए। इसके बाद कमरों की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने आसपास लोगों से जानकारी ली, जिसके आधार पर होटल संचालक समीर निवासी सलेक विहार शामली को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका पार्टनर अय्यूब निवासी कैराना फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में होटल में अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed