फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hope raised for Captain Vijay stranded in Iran to return to India soon

Shamli News: ईरान में फंसे कैप्टन विजय के जल्द भारत लौटने की उम्मीद जगी

Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for Captain Vijay stranded in Iran to return to India soon
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ईरान में फंसे गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार के जल्द घर लौटने की परिजनों को उम्मीद जागी है। बताया जा रहा है कि ईरान सरकार ने सभी बंधकों के फोन वापस कर दिए है। परिजनों के साथ कैप्टन बेटे से फोन पर रोज बात हो रही है, हालांकि अभी भी ईरान की नेवी ने उन्हें जहाज में बंधक बनाया हुआ है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक चरण सिंह अपने बेटे विजय कुमार की घर वापसी के लिए भारत सरकार, विदेश मंत्रालय व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। चरण सिंह ने बताया अब बेटे विजय कुमार का रोजाना फोन आ रहा है। उसने बताया कि ईरान सरकार ने जहाज में बंधक बनाए गए सभी के फोन वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

चरण सिंह के मुताबिक कैप्टन विजय कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि भारत के विदेश मंत्री और ईरान के विदेश मंत्री के बीच वार्ता चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि चार पांच-दिन में जहाज में बंधक बनाए गए कैप्टन समेत 16 भारतीयों व दो विदेशी नागरिकों को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि चार माह पहले कैप्टन विजय सिंह घर से ड्यूटी पर गए थे। करीब डेढ़ माह पहले अमेरिका से तेल लेकर भारत की ओर आते समय रास्ते में ईरान की नेवी ने उनका जहाज रोक लिया था। ईरान की नेवी ने विजय कुमार समेत 16 भारतीय व दो विदेशी नागरिकों को जहाज में बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed