{"_id":"606370b78ebc3e5912314613","slug":"holi-blown-up-on-holi-created-a-blast-shamli-news-mrt532284124","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब उड़ा रंग गुलाल, मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब उड़ा रंग गुलाल, मचा धमाल
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर होली मिलन समारोह में भाग लेते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल
- फोटो : SHAMLI
शामली। होली का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। युवाओं के उत्साह के आगे कोरोना संक्रमण का डर फीका पड़ गया। युवाओं और बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
कोरोना संक्रमण को लेकर दुल्हैंडी का त्योहार फीका रहने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सुबह से ही युवाओं और बच्चों ने घरों से बाहर गली मोहल्लों निकलकर धमाल मचाया, उसके आगे कोरोना का डर कहीं नजर नहीं आया। युवाओं के साथ बच्चों की टोलियां भी रंग गुलाल उड़ाते हुए नजर आई। मोहल्लों और गलियों में जमकर रंग खेला गया। घरों में महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर होली खोली। कई जगह युवा डीजे की धुन पर थिरकते दिखाई पड़े। मोहल्ला नया बाजार, आर्यपुरी, धीमानपुरा, रेलपार, रेलवे रोड, शांति नगर समेत सभी मोहल्लों में दोपहर तक रंग गुलाल खेलने के बाद शाम को लोग अपने परिचितों व दोस्तों के यहां पहुंचे और चाट पकौड़ी, गुजिया, गोल गप्पे आदि का आनंद लिया।
---
कोविड-19 के कारण पुलिसकर्मियों ने नहीं खेली होली
शामली। हर साल दुल्हैंडी के अगले दिन पुलिस तिल्हैंडी पर होली खेलती है। पुलिस लाइन से लेकर जनपद के सभी थानों में पुलिसकर्मी दोपहर तक जमकर होली खेलते हैं। पुलिसकर्मी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते थे, लेकिन इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों ने होली नहीं खेली। थानों में रोजाना की तरह पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
---
दुल्हैंडी पर पुलिस रही मुस्तैद
शामली। सोमवार को दुल्हैंडी पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। दुल्हैंडी और पंचायत चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। संवेदनशील इलाकों और गांवों पर पुलिस की नजर रही। पुलिस शहर से लेकर गांवों में गश्त करती रही।

शामली रेलवे रोड पर होली खेलते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार में होली खेलती महिला व युवतियां- फोटो : SHAMLI

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया में होली खेलते युवक- फोटो : SHAMLI

गढीपुख्ता में होली खेलते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली रेलापार में महिला को गुलाल लगाता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार में युवक को गुलाल लगाती महिला- फोटो : SHAMLI