फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hockey maestro

खूब याद आए हाॅकी के जादूगर

Wed, 30 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 30 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hockey maestro
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शिक्षण संस्थानों में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस मनाया गया। सभी स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों ने खेल प्रतिभागियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


मंगलवार को मेपल्स एकेडमी में खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक मुकेश संगल व प्रधानाचार्य कृपाल ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय के बारे में बताया। इसके बाद कबड्डी व खो खो प्रतियोगिता हुई। जिसमें दो-दो टीमें बनाई गईं। कबड्डी में टीम ए ने बी को हराया। खो खो में भी टीम ए ने बी को 18 प्वाइंटों से हराया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रतिभागियों को उनकी तरह ही खेलने के लिए प्रेेरित किया। कार्यक्रम का संचालन आभा गर्ग, उमेश दत्त व सुधीर शर्मा ने किया। इस दौरान राकेश शर्मा, अंकित, आदित्य, रीना गौतम, रवि डाबरा, सीमा बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, लांसर्स पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता हुई। स्कूल प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने सभी छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति अधिक से अधिक ध्यान देकर हॉकी जादूगर की तरह ही देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में शतरंज, कैरम बोर्ड, योग, टेनिस, खो खो आदि प्रतियोगिता हुई। इस दौरान मुकेश भारद्वाज, लोकेंद्र राणा, अमित, संजीव, सतीश, ईशा, मोनिका मौजूद रहे।  

दूसरी ओर  मुंडेट स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर एक में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। गांव टिटौली, बधेव व मुुंडेट कला स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ संस्थापिका चंद्रकांता नागर व प्रधानाध्यापक ऋषिपाल ने किया। प्रतियोगिता में रस्सीकूद में मुंडेट कला की वंशिका प्रथम रही। बालक 100 मीटर दौड़ में प्रथम सावन मुंडेट, द्वितीय जुनेद बधेव, तृतीय साहिल टिटौली रहा। 

कैरमबोर्ड में आकाश मुंडेट प्रथम, कार्तिक बधेव द्वितीय, रौनक टिटौली तृतीय रहे। ब्लाक अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने सभी बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए खेलों का महत्व समझाया। इस दौरान किरण, अनु, स्मृति, मीनाक्षी, प्रियंका, बालेश, गौरव, विशाल आदि   मौजूद रहे।

देवी भगवानी इंटर कॉलेज बना विजेता 
शामली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल निदेशालय के निर्देश पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली को हराकर देवी भगवानी इंटर कॉलेज बंतीखेड़ा की टीम विजेता बनी।

मंगलवार को शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हॉकी प्रतियोगिता हुई। जिसमेें जनपद के चार कॉलेजों की टीम ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन कॉलेज प्रधानाचार्य बाल गोविंद ने किया। कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि पहला सेमीफाइनल ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बीएचएस) इंटर कॉलेज और बनत की टीम के बीच हुआ।


जिसमें से बीएचएस ने बनत को 3-1 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल देवी भगवानी इंटर कॉलेज बंतीखेड़ा और सिंभालका के बीच हुआ। जिसमें सिंभालका को 3-2 से हराया।

जिसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचएस और देवी भगवानी कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें बीएचएस को 4-3 से हराकर देवी भगवानी कॉलेज ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिसके बाद कुश्ती सचिव पिंटू पहलवान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वुशू कोच रुखसाना बेगम, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, राजन बालियान, सुमित, संतोष, आशीष, धीरज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed