फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Raksha Dal workers detained by police

Shamli News: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 07 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 07 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal workers detained by police
शामली के रेलपार में  मुजफ्फरनगर  में सपा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व हनुमान चालीसा का पाठ करने
शामली। भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान के बाद मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की प्रतिक्रिया से हिंदू रक्षा दल में आक्रोश है। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शहर के मोहल्ला रेलपार से हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान आदर्श मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भाजपा नेता संगीत सोम पर बेहद गलत टिप्पणी की है, जिसे हिंदू रक्षा दल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह मलिक, नवीन शर्मा, सोनू शर्मा, नितिन शर्मा, शंकर, नीटू, सुबोध कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed