फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindi is a powerful medium for expressing emotions

भावों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है हिंदी

Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hindi is a powerful medium for expressing emotions
शामली माँ सवित्री देवी हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित हिंदी के संरक्षण व पल्ल् - फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मातृृृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा लोगों के व्यक्तित्व को पहचान दिलाती है।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। क्लब के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने क्लब के कार्यक्रमों मेें हिंदी के महत्व की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने हिंदी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर देते हुए कहा कि विचारों की अभिव्यक्ति ही हमारे व्यक्तित्व की पहचान होती है। हिंदी भाषा हमें यह पहचान दिलाती है। हिंदी हमारी अधिकारिक भाषा है। इसको जानना बहुत जरूरी है। रोटरी क्लब के जोनल सेक्रेटरी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि हिंदी समर्थ और सक्षम वैज्ञानिक भाषा है। यह हमारी मातृभाषा है, हमारी वास्तविक पहचान है। इसमें बिंदू का भी बड़ा महत्व है। इसे निखारने की जरूरत है। अपने भावों को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम हिंदी है। इसमें भाव के साथ स्वर बदलते हैं। मातृभाषा हिंदी की पहचान देश में ही नहीं विदेशों तक है। हम सभी को हिंदी के प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हम बचपन से ही हिंदी बोलते और सुनते हैं। बिना सीखे ही यह हमारी भाषा बनती है। हम अपने सभी कार्य बोल चाल हिंदी में करें तो इसका खुद ही प्रचार प्रसार होगा। आज जरूरत हिंदी को पालने की नहीं बचाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट चेयरमैन सुभाष धीमान ने कहा कि हमें साहित्यकारों और विद्वानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हिंदी देव वाणी है। यह भाषा हमें विश्व में पहचान दिलाती है। सरकारी लेखा जोखा हिंदी में होना चाहिए। हम इस भाषा को अपने व्यवहार में रखें और इसे आगे बढ़ाए। दीपक कौशिक ने कहा कि हिंदी सबसे अधिक बोलने वालों की मातृभाषा है। हम सब मिलकर इसका प्रचार प्रसार करें। सुरभि बंसल ने कहा कि आज हिंदी भाषा से लोग विमुख हो रहे हैं। आज जरूरत है कि हम अपने बच्चों को मातृ भाषा हिंदी का महत्व बताएं और इसे व्यवहार में लाएं। कार्यक्रम में डॉ. नीलम शुक्ला, सभासद महेश धीमान, रीजनल असिस्टेंट गर्वनर नितिन तायल, नाजरीन, निक्की, रूमा, सोनू और संदीप आदि मौजूद रहे। संचालन डा. अजय बाबू शर्मा ने किया।

शामली  माँ सवित्री देवी हॉस्पिटल   में   रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित हिंदी  के संरक्षण व पल्ल्

शामली माँ सवित्री देवी हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित हिंदी के संरक्षण व पल्ल्- फोटो : SHAMLI

शामली  माँ सवित्री देवी हॉस्पिटल   में   रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित हिंदी  के संरक्षण व पल्ल्

शामली माँ सवित्री देवी हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित हिंदी के संरक्षण व पल्ल्- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed