फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Himanshu won 100, 200 meters race

हिमांशु ने जीती 100, 200 मीटर दौड़

Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Himanshu won 100, 200 meters race
शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को चतुर्थ यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि अंडर-18 100 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक ने प्रथम, शुभम कुमार ने द्वितीय और शुभम जावला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक ने पहला और नदीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विनय और रिजवान क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में उज्ज्वल, कार्तिक और कार्तिक शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में रवि कुमार और अभिषेक और तीन हजार मीटर में अक्षय कुमार और दीन मोहम्मद का चयन हुआ। शॉटपुट में मिलन और नितिन, डिस्कस थ्रो में शुभम और जनशिर व हैमर थ्रो में अमित अव्वल रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में निपंब व आयुषी पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में मिस्बाह और शॉटपुट में जकीरा का चयन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, विवेक, विनोद मुंडेट, राजा पांचाल, निखिल और देवेंद्र तोमर मौजूद रहे।

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed