फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Here is a step of dodgy bowels of Yamuna

यहां कदम-कदम पर छली जाती है यमुना की कोख

Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Here is a step of dodgy bowels of Yamuna
mning - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में यमुना नदी से अवैध रेत खनन को लेकर लखनऊ तक बवाल मचा हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है। शनिवार को अमर उजाला टीम ने यमुना नदी से होने वाले अवैध खनन का सच जानने के लिए यमुना खादर का दौरा किया।
विज्ञापन


सीबीआई टीम आने के कारण कहीं पर भी अवैध रेत खनन तो नहीं मिला, मगर सहारनपुर जिले से सटे गांव लक्ष्मीपुरा से लेकर बागपत बॉर्डर पर इस्सोपुर टील तक के करीब 54 किमी के यमुना तटबंध के बीच एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर खनन के निशान मिले। कहीं पर यमुना नदी से रेत लाने के दौरान डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों के पहियों के निशान थे, तो कहीं यमुना नदी तक पहुंचने को चौड़ा रास्ता ही बनाया हुआ था। 
विज्ञापन


लक्ष्मीपुरा, मंगलौरा, बिड़ौली सादान, शीतलगढ़ी ः सहारनपुर की ओर से चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में अवैध खनन होता रहा है। ग्रामीण सादा, रहीम आदि की मानें तो रात में यहां पर ट्रैक्टर-ट्रालियाें से अवैध खनन होता था, लेकिन कुछ दिन से बंद हो गया है।बिड़ौली चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मंगलौरा में अवैध तरीके से रेत खनन के कारण यमुना नदी किनारे गहरे गहरे कुंड मिले। पास में ही यमुना नदी तक पहुंचने का रास्ता था, जिस पर भारी वाहनों के पहियों के निशान  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इस प्वाइंट से रात में जबरदस्त रेत खनन हो रहा था। वहीं, इसके अलावा यमुना पुल से तटबंध पर कैराना की शीतलगढ़ी/सादान में खनन के चलते यमुना नदी किनारे स्थित खेतों में फसल बोना भी दुश्वार कर दिया है। यहां के किसान इरफान की प्लेज भी नष्ट कर दी और रास्ता बना दिया। यहां भी सीबीआई के डर से फिलहाल खनन बंद मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed