फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   here is a shortage of teachers in government colleges, how can we study

Shamli News: राजकीय कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कैसे हो पढ़ाई

Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
here is a shortage of teachers in government colleges, how can we study
शामली। जनपद के राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है। ज्यादातर स्कूलों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और हिंदी के शिक्षकों की कमी हैं। चार राजकीय कॉलेज भी शिक्षकों की कमी के कारण इसी वर्ष खानापूर्ति कर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में पहले 20 राजकीय स्कूल काॅलेज संचालित थे, लेकिन नए सत्र में चार राजकीय इंटर कॉलेज शुरू होने के बाद इनकी संख्या अब 24 हो गई है। इसमें आठ हाईस्कूल और 16 इंटर कॉलेज संचालित है। कांधला राजकीय इंटर कॉलेज में 1800 से ऊपर छात्र-छात्राओं की संख्या है। इसमें कम से कम 30 शिक्षक होने चाहिए, लेकिन वहां पर केवल पांच ही शिक्षक मौजूद है। स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी के शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज कमालपुर में लगभग 370 छात्र-छात्रा है। यहां केवल एक पीटीआई और एक सामाजिक विषय का शिक्षक तैनात हैं, उनपर प्रधानाचार्य का भी चार्ज है, जबकि कॉलेज में 17 शिक्षक होने चाहिए। ऐसे में राजकीय स्कूलों में पढ़ाई का अंदाजा लगा सकते है। राजकीय इंटर कॉलेज उमरपुर में भी लगभग 300 छात्र-छात्राओं पर केवल दो ही शिक्षक है। अन्य स्कूल, कॉलेजों में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के चलते इस वर्ष गांव हसनपुर, भूरा, पलठेडी और मासावी में भी इंटर काॅलेजों का संचालन शुरू हो गया है। इन स्कूलों में अन्य स्कूलों से स्टाफ तैनात किया गया है। जनपद के सभी काॅलेजों में लगभग पांच हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत है, जबकि सभी स्कूलों में लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिका तैनात है। कॉलेजों में मुख्य विषयों के ही शिक्षक नहीं है तो बोर्ड परीक्षा में अच्छा रिजल्ट कैसे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed