फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hepatitis C viral load is not being tested

Shamli News: हेपेटाइटिस सी के वायरल लोड की नहीं हो रही जांच

Fri, 15 Aug 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis C viral load is not being tested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हेपेटाइटिस सी के वायरल लोड की जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। तीन माह से किट न होने से बीएसएल टू लैब में जांच बंद चल रही थी। अब जांच किट उपलब्ध हुई तो मशीन खराब हो गई। मशीन ठीक होने के बाद ही मरीजों की जांच शुरू हो सकेगी।
जिले में हेपेटाइटिस सी के वायरल लोड की जांच न होने से मरीज पिछले तीन माह से परेशान चल रहे हैं। इस वर्ष के शुरू में जसाला स्थित बीएसएल टू लैब में हेपेटाइटिस सी व बी के मरीजों के वायरल लोड की जांच की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही जांच किट खत्म होने के कारण हेपेटाइटिस सी की जांच बंद हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे जाते हैं, लेकिन वहां से रिपोर्ट आने में डेढ़ से दो माह का समय लगने के कारण मरीजों को लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

पिछले महीने शासन से किट खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पांच लाख रुपये का बजट मिला है। इस बजट से स्वास्थ्य विभाग ने जांच किट खरीदी तो अब मशीन खराब हो गई। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मशीन ठीक कराने के लिए स्थानीय स्तर से इंजीनियर बुलाया गया, लेकिन ठीक नहीं हो सकी। बाहर से इंजीनियर को बुलवाया गया है। मशीन ठीक होने के बाद मरीजों की जांच शुरू हो सकेगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मशीन के बारे में जानकारी की जाएगी। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed