{"_id":"60a40cd48ebc3e5fbd677999","slug":"helped-to-rescue-from-corona-shamli-news-mrt53889793","type":"story","status":"publish","title_hn":"-कैराना सांसद ने जिला संयुक्त अस्पताल में डीएम को 15 कंसलटेटर सौंपे-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-कैराना सांसद ने जिला संयुक्त अस्पताल में डीएम को 15 कंसलटेटर सौंपे-
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए की गई मदद
शामली। कोरोना से बचाव के लिए कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने जिले के संयुक्त अस्पताल एल वन और टू में पहुंचकर 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डीएम जसजीत कौर और सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल को सौंपे। सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहारनपुर और 15 शामली कोविड अस्पताल को दिए गए हैं। इससे कोरोना से बचाव के लिए मरीजों को मदद मिलेगी।
मंगलवार को कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी जिला संयुक्त अस्पताल शामली के सरकारी हॉस्पिटल वन और टू में पहुंचकर साइमा की ओर सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। कोरोना के कारण उद्योगों पर पड़े प्रभाव के विषय में चर्चा की। उन्होंने जिला संयुक्त अस्पताल वन और टू में बेहतर सुविधाओं के बारे में भी विचार विमर्श किया। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने एसोसिएशन द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। सांसद को भी इस मौके पर 35 बड़ी बोतल सैनिटाइजर, 400 मास्क और ऑक्सीमीटर साइमा की ओर से से उन्हें सौंपे गए। सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि शामली जनपद को 10 लीटर वाली 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ सफल कुमार एवं उद्यमी प्रवीण गोयल, निखिल ऐरन, सचिन गर्ग रोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला मुख्यालय पर जिला औषधि भंडार गृह परिसर में जिलाधिकारी जसमीत कौर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल को सौंपे। सांसद ने कहा कि 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाल-लाइट लखनऊ के एनजीओ के माध्यम से प्रयास करते हुए मंगाए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल हरवीर मलिक, विवेक प्रेमी, राहुल देव, दिवाकर कश्यप, विकास राणा, नाथी राम, डॉक्टर सफल कुमार, डॉक्टर नेतराम, डॉक्टर गजराज, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, उद्योगपति प्रवीण गोयल, निखिल एरन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, अशोक चौहान उपस्थित रहे।