{"_id":"618abd98f1c6374e532df17b","slug":"heavy-traffic-jam-in-the-city-on-meerut-karnal-highway-shamli-news-mrt5641741122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा शहर में भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा शहर में भीषण जाम
विज्ञापन
शामली बुढाना रोड पर वाहनो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा शहर में भीषण जाम
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया। छह घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही। बुढ़ाना रोड फाटक से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक छोटे-बडे वाहनों का जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
दीपावली के बाद हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाला मेरठ-करनाल हाईवे पर ज्यादातर ट्रैफिक गुजर रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लेकर छह बजे तक हल्के और भारी वाहनों को ट्रैफिक गुजरने से शहर के अजंता चौक के पास रोडवेज बस अड्डे से लेकर शहर के बुढ़ाना रोड तक एक किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम लगने से रोडवेज-बस प्राइवेट बसों के अलावा हल्के भारी वाहन फंसे रहे। जाम में दुपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी हुुई है। बुढ़ाना रोड फाटक से लेकर शामली रोडवेज और प्राइवेट बसे अड्डे तक आने में घंटों लग गए। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे हरियाणा-पंजाब जाने वाले मुख्य मार्ग को जोड़ता है। मेरठ से पंजाब भारी संख्या में भारी वाहन गुजरते है। दीपावली के बाद भारी संख्या में वाहन गुजर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छह बजे तक मेरठ करनाल मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को कड़ी मशक्कत करते दिखाई दिए।