{"_id":"68acbd3b3b6f0fe8180a6f27","slug":"heavy-rain-at-night-clouds-remained-during-the-day-temperature-dropped-by-two-degrees-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148306-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात में हुई तेज बारिश, दिन में छाये रहे बादल, तापमान दो डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात में हुई तेज बारिश, दिन में छाये रहे बादल, तापमान दो डिग्री गिरा
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रात में तेज बारिश हुई और दिन बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले में रविवार रात साढ़े दस बजे से हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद भी रातभर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश सुबह सात बजे तक चलती रही। बारिश होने से शहर, कस्बों में जलभराव की स्थिति बनी रही। जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह बारिश थमने के बाद लोगों को राहत मिली। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम को पांच बजे कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश हुई।
बारिश व बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।