फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heat-burning skin, increased dehydration cases

Shamli News: गर्मी से झुलस रही त्वचा, डिहाइड्रेशन के बढ़े मरीज

Tue, 26 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Heat-burning skin, increased dehydration cases
शामली। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर रोज त्वचा एवं डिहाइड्रेशन के 200 से लेकर 230 तक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मरीज तेज बुखार, थकान और उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। तेज धूप में त्वचा झुलसने के भी मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिदिन ओपीडी में मरीज तेज बुखार और थकान की शिकायत लेकर आ रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही छोटे बच्चों में दस्त और उल्टी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में मरीज डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही तेज धूप में जाने से शरीर झुलसने लगता है। बीमारी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं, धूप में जाने से बचें और हल्का भोजन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए ओआरएस घोल, इलेक्ट्रोलाइट्स, बुखार और उल्टी की दवाएं अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श एवं दवा वितरित की जा रही है। मरीज की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed