{"_id":"688a676f951cd754ff0590a4","slug":"headmistress-geeta-and-assistant-teacher-sunil-sagar-suspended-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146740-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रधानाध्यापिका गीता और सहायक शिक्षक सुनील सागर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रधानाध्यापिका गीता और सहायक शिक्षक सुनील सागर निलंबित
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने प्रधानाध्यापिका गीता को बच्चों की फर्जी उपस्थिति लगाने और स्टाफ पर भी फर्जी उपस्थिति लगाने का दबाव डालने के मामले में निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरे विद्यालय के सहायक शिक्षक सुनील सागर को स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षक और प्रधानाध्यापिका को बीआरसी पर संबंद्ध करते हुए तीन बीईओ की कमेटी जांच के लिए गठित कर दी गई है।
बीएसए लता राठौर ने बताया कि 14 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद नंबर एक से सहायक शिक्षिका अनिता कश्यप, ममता, नीलम, कविता, अजीत सिंह, दिव्या, जिनेश, अवनीश के साथ ही बच्चों के अभिभावकाें ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि प्रधानाध्यापिका गीता छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की फर्जी उपस्थिति लगाकर मिड-डे मील में गड़बड़ करती हैं। वहीं समस्त स्टाफ पर भी फर्जी उपस्थिति लगाने का दबाव डालती है। स्टाफ के मना करने पर उनके साथ गलत व्यवहार करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीआरसी थानाभवन में संबद्ध किया गया। वहीं कैराना बीईओ सुशील कुमार, शामली नगर बीईओ नरेंद्र कुमार व शामली ब्लॉक बीईओ कुमारी प्रिंसी को जांच सौंपी गई है। वहीं पीएमश्री बल्ला माजरा में तैनात सहायक शिक्षक सुनील सागर को भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत व वीडियो वायरल होने के चलते निलंबित कर हुए बीआरसी से संबद्ध करते हुए जांच शुरू करा दी गई है।
-प्रधानाध्यापिका गीता पूर्व में भी दो स्कूलों में हो चुकीं निलंबित
बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापिका गीता फरवरी वर्ष 2024 में प्राथमिक विद्यालय भूरा में भी मिड-डे मील योजना में बाधा डालने, रसोई माताओं से अवैध वसूली करने और सर्दी में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामले में निलंबित हो चुकी हैं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय म्यान कस्बा में भी विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित रह चुकी हैं। वहीं प्रधानाध्यापिका गीता का कहना है कि उनका पक्ष जाने बिना ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं बीएसए का कहना है कि यह प्रकरण वीडियो वायरल के मामले से अलग हैं, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
-कपड़े उतरवाने की वायरल वीडियो के मामले में आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद स्थित पीएमश्री विद्यालय की एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल वीडियो में कक्षा में ही प्रधानाध्यापिका ने छात्र की शर्ट उतारवाकर दूसरे छात्र को पहना दी थी। इसके साथ ही स्कूल में सोमवार को बच्चों को दिए जाने वाले दूध में भी लगभग 15 लीटर पानी मिलाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मंगलवार को उक्त आरोपों के बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन जांच के लिए विद्यालय पहुंचे थे। जांच के दौरान प्रधानाध्यापिका गीता के छुट्टी पर मिलने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन ने बताया कि बुधवार को भी प्रधानाध्यापिका गीता ने कोई पक्ष नहीं रखा है। बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापिका जैसे ही अपना लिखित में पक्ष रखती हैं तो जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।