{"_id":"632f4d67160b0010346861d6","slug":"have-to-make-women-self-dependent-meenu-sangal-shamli-news-mrt606670058","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है: मीनू संगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है: मीनू संगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का हुआ शुभारंभ
- असहाय बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क खाद्य पदार्थों के बैग किए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। निर्भय सांवरा सेठ ट्रस्ट के तत्वावधान में राजो मोहल्ला स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनना जरुरी है।
मीनू संगल ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला देश की तरक्की में अपना सहयोग देकर देश को बहुत आगे बढ़ा सकती है। यह तभी संभव है, जब हम उनका पूरा सहयोग करें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सिलाई प्रशिक्षण सेंटर खोला गया है। यहां महिलाओं, लड़कियों को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पहले ही दिन निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के लिए 15 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
निशुल्क सेंटर पर तीन मशीन पहले से कार्य कर रही थी, आज ही दो मशीन संस्था को उपहार स्वरूप प्राप्त हुई। एक मशीन भाजपा नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल और दूसरी मशीन भाजपा प्रवक्ता रूबी चौधरी द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान 9 असहाय बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क खाद्य पदार्थों के बैग वितरित किए गए। इस मौके पर सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी, प्रविता रूबी चौधरी, पूनम आर्य , बीना अग्रवाल, निर्भय सांवरा सेठ ट्रस्ट के अध्यक्ष बेबी राजपूत, सचिव रीना कटारिया, कोषाध्यक्ष बबीता धमाल, सदस्य सोनिया, ममता, टीना, सुनीता चंचल, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।