फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana, UP police and intelligence agencies will jointly break the ISI network

Shamli News: हरियाणा, यूपी पुलिस, खुफिया एजेंसियां मिलकर तोड़ेंगी आईएसआई के नेटवर्क को

Sun, 18 May 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana, UP police and intelligence agencies will jointly break the ISI network
शामली/कैराना। नोमान के पकड़े जाने के बाद हरियाणा, यूपी पुलिस ने आईएसआई और एजेंटों के गठजोड़ को तोड़ने का प्लान तैयार किया है। दोनों राज्य मिलकर आईएसआई के नेटवर्क को तोड़ेगी। इस संबंध में सभी जिलों की पुलिस को एजेंटों का ब्योरा शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष सैलानियों की हत्या के बाद जहां ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के जवान अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ रहे थे, वहीं कैराना निवासी नोमान इलाही चंद पैसों की खातिर सेना की खुफिया जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान को भेज रहा था। ऐसे में जब पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तब देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसी पाकिस्तानी आईएसआई के पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लगी हैं। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि नमन इलाही स्थानीय और दूसरे प्रदेशों के किन-किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस और खुफिया एजेंसी नोमान के संपर्क में आने वालों की कुंडलिया खंगाल रहीं हैं। इसके अलावा एक दिन पहले शुक्रवार को पानीपत सीआईए फर्स्ट पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी नोमान इलाही को लेकर कैराना स्थित उसके आवास पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आरोपी के आवास का ताला खुलवाकर घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम में घर के अंदर से आठ पासपोर्ट और आधार कार्ड के अलावा अन्य के दस्तावेज बरामद किए। आरोपी ने इससे पहले भी काफी लोगों के पासपोर्ट बनवाए थे। अब पुलिस और खुफिया एजेंसी उन लोगों की भी कुंडलिया खंगाल रही हैं जिनके पासपोर्ट नोमान इलाही द्वारा बनवाए गए थे। इसके अलावा जिन लोगों का पाकिस्तान आना जाना जल्दी-जल्दी होता है उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

करनाल एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि आईएसआई के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यूपी, हरियाणा पुलिस, खुफिया एजेंसियां मिलकर काम कर रहीं हैं। मिलकर सभी पर शिकंजा कसा जाएगा। शामली एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पानीपत पुलिस और अन्य एजेंसियों की मदद की जा रही है। एजेंटों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed