फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR registered against private hospital owner for misconduct towards health team.

Shamli News: स्वास्थ्य टीम से अभद्रता में निजी अस्पताल मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against private hospital owner for misconduct towards health team.
शामली। शहर के दिल्ली रोड तैमूरशाह स्थित एमएस अस्पताल में निरीक्षण करने गई स्वास्थ्य टीम से अभद्रता कर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सह नोडल डॉ. दीपक कुमार की तरफ से अस्पताल मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार टीम के साथ रविवार दोपहर को एमएस अस्पताल में निरीक्षण करने गए थे। डॉ. दीपक का कहना है कि अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक मौजूद नहीं मिले और न ही उनसे संबंधित दस्तावेज मिले। स्वास्थ्य टीम ने ओटी को सील कर दिया था। डॉ. दीपक का आरोप है कि ओटी सील करने के दौरान अस्पताल के मालिक व अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। जब वे गाड़ी में बैठकर चलने तो उन्हें खींचने व पिटाई करने की कोशिश की गई। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने वहां से किसी तरह भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

सह नोडल अधिकारी की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed