{"_id":"6841ea5b7b57d0598e02eeb7","slug":"haryana-shopkeeper-dies-of-heart-attack-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143297-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हृदयाघात से हरियाणा के दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हृदयाघात से हरियाणा के दुकानदार की मौत
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में करनाल रोड पर प्राकृतिक चिकित्सा आश्रम में दवा लेने आए रेडीमेड कपड़ों की दुकान करने वाले हरियाणा निवासी प्रवीण कुमार (37) की हृदताघात से मौत हो गई। मृतक अपने गांव में रेडीमेड कपड़े की दुकान करता था। परिजन शव को बिना कार्रवाई के अपने घर ले गए।
हरियाणा के जिला पानीपत के थाना समालखा के गांव जटपुरा निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रोहताश बुधवार को घर से शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी में अपनी ससुराल में आया था। उसे पेट में दर्द रहने की समस्या थी। वह पहले भी करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट प्राकृतिक चिकित्सा आश्रम में चिकित्सक से दवा लेकर गया था।
बृहस्पतिवार सुबह घर लौटते समय प्रवीण ने प्राकृतिक चिकित्सा आश्रम में चिकित्सक से दवा ली और आश्रम से बाहर आकर ठेले पर फल खरीदने लगा। उसी दौरान अचानक वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। आश्रम के चिकित्सक व आसपास के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हृदताघात से मौत होना माना है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से मिले नंबर के आधार पर परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि मृतक गांव में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता था। उसके पत्नी, दो पुत्र हैं, जिनमें एक दस वर्ष व दूसरा सात वर्ष का हैं।