फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   haryana officers inspection

हरियाणा के अफसरों ने किया निरीक्षण

Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
haryana officers inspection
कैराना यमुना पुल पर पहुंचे हरियाणा के आईजी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरियाणा के आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। हरियाणा  पुलिस के अधिकारी पानीपत से यमुना पुल के रास्ते यूपी में आए तथा कैराना तक कांवड मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को  लेकर वार्ता की।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए यूपी और हरियाणा के अधिकारी दिनरात भोलों की सुरक्षा में लगे हैं।  शुक्रवार दोपहर हरियाणा प्रदेश के आईजी संजय कुमार, पानीपत एसपी राजेश दुग्गल, डीएसपी जगदीश दुहन और डीएसपी ट्रैफिक आत्मा राम पानीपत से होते हुए यमुना पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों ने यमुना के आसपास कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद हरियाणा के अधिकारियों का काफिला पुल पार करके कैराना पहुंचा तथा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। यहां से लौटते समय यूपी के अधिकारियों से वार्ता की। उधर, पुलिस अधीक्षक शामली विजय भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा, एडीएम,  सीओ तथा तहसीलदार पूरे दिन कांवड मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही यमुना पुल पर डटे रहे। इसके अलावा कैराना नगर  पालिका परिषद के चेयरमैन राशिद अली भी कांवड़ शिविरों में    पहुंचे। उन्होंने शिविरों में पेयजल, बिजली और साफ सफाई के बारे  में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed