फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hariyali Teej festival celebrated with pomp in educational institutions

Shamli News: शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व

Sun, 20 Aug 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej festival celebrated with pomp in educational institutions
शामली। जिले के शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में हरियाली तीज पर स्कूल में हाउस वाइज बोर्ड डेकोरेशन, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताएं, खो-खो व वालीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में इनोवेटर्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉरियर्स हाउस द्वितीय व एक्सपलोरर्स ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में वॉरियर्स हाउस प्रथम, इनोवेटर द्वितीय व एक्सप्लोरर्स हाउस तृतीय रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में एक्सप्लोर हाउस प्रथम, वारियर्स द्वितीय व इनोवेटर्स तृतीय स्थान पर रहा।
जैन हायर सेकेंडरी स्कूल बनत में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें साक्षी प्रथम, फिजा दितीय और अवनी तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को प्रबंधक दीपक जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड शामली में आयोजित हरियाली तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जीत के लिए बधाई दी और पुरस्कृत करने की घोषणा की। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने छात्राओं को हरियाली तीज के पर्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में हरियाली तीज पर छात्राओं ने अध्यापिकाओं की हथेलियों पर मेहंदी लगाई व उनको झूला झुलाया। इस अवसर पर विशेष रूप से खान-पान का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीज क्वीन का ताज प्रथम कक्षा की आनया के सिर सजा। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह की ज्योति ने प्रथम, कक्षा 10 की आयुषी ने द्वितीय व कक्षा आठ की तेजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
---
गौरी बनी तीज क्वीन
थानाभवन। दिव्या पब्लिक स्कूल में कक्षा केजी से कक्षा पांच तक की बालिकाओं की डांस व मेहंदी प्रतियोगिता के साथ बच्चों को झूला भी झुलाया गया। सभी प्रतियोगियों को प्रधानाचार्य पुनिता मिश्रा ने सम्मानित किया। होली मदर एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में कक्षा पांच से आठ तक की बालिकाओं ने ग्रीन कलर की आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। गौरी शर्मा कक्षा आठ को तीज क्वीन चुना गया। प्रबंधक संगीत गोयल, प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति व त्योहारों के प्रति जानकारी व जागरूकता पैदा करना है। शिक्षिका वर्ग में मंजू शर्मा को तीज क्वीनस, आयशा व कीर्ति द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
---
सुहागिनों ने रखा व्रत, स्कूलों में हुई मेहंदी प्रतियोगिता
जलालाबाद। दिव्या पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर को रंगोली से सजाया। सुंदर फूलदे से सजाकर बच्चोें संग झूला झूलकर इस पर्व को मनाया। सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके हरियाली तीज के महत्व को समझाया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, बीएसएम कालेज आदि शिक्षण संस्थानों में हरियाली तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
----
मेहंदी प्रतियोगिता में मिस्बाह रही प्रथम
चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज चौसाना में हरियाली तीज समारोह मनाया गया और मेहंदी प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रबंधक कंवरपाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को आसानी से निखारा जा सकता है। प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस की छात्रा मिस्बाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रताप हाउस की छात्रा सुमल ने द्वितीय व आजाद हाउस की छात्रा शहजादी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य दीपक तोमर, सोनिया शर्मा, विकास, अक्षय कुमार, रुपाली, स्वाति सैनी का सहयोग रहा।

---
हरियाली दिवस के रूप में मनाया तीज का पर्व
झिंझाना। डीएवी स्कूल में हरियाली तीज का पर्व हरियाली दिवस के रूप में मनाया गया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, छोटे बच्चों ने ग्रीन डे मनाया। बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या रेशु बेदी ने बच्चों को हरे रंग के महत्व और हरियाली तीज के उत्सव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यापिका अंजू राजवंशी, मुस्कान, फरहीन, शालू सैनी, विनीत रूमा, दरीक्षा आदि का विशेष सहयोग रहा।

एसडीएस स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक वर्ग में आयुषी प्रथम, शगुन द्वितीय तथा मानवी तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक कक्षा के छात्रों में जिया प्रथम, अतिका द्वितीय, हिमांशी व प्रगति संयुक्त रूप से तृतीय पर रही। उच्चतर माध्यमिक कक्षा के छात्राओं में विदुषी व शगुन ने संयुक्त रूप से प्रथम, तानिया द्वितीय, दीक्षा व वाणी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार भटनागर, चेयरमैन लोकेश तोमर, रविंद्र मलिक, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed