फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Happy with the selection of three players for the Kanpur fitness test

तीन खिलाड़ियों के कानुपर फिटनेस टेस्ट के लिए चयन पर खुशी

Sun, 21 Aug 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Happy with the selection of three players for the Kanpur fitness test
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कानपुर में हुआ अंडर 19 का फाइनल ट्रायल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कानपुर में आयोजित अंडर-19 के फाइनल ट्रायल में जिले के तीन खिलाड़ियों का कानपुर फाइनल फिटनेस टेस्ट के लिए चयन हुआ है। इससे किक्रेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीती 12 अगस्त को कानपुर में अंडर-19 फाइनल ट्रायल हुआ। इसमें बीएसएम एकेडमी के तीन खिलाड़ियों अनिवेश चौधरी, धर्मवीर त्यागी और तरुण ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल के बाद कानपुर फिटनेस टेस्ट के लिए चयन हुआ है। यह फिटनेस टेस्ट 22 अगस्त को कानपुर के कमला क्लब में आयोजित होगा। बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि यह शामली जनपद के लिए गौरव की बात है। इनके चयन से निश्चित ही शामली जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शामली के खिलाड़ी चमक बिखेरने में कामयाब होंगे। यहां विनय कुमार, नागेंद्र खैवाल, पंकज चौधरी, संदीप कुमार, सनी धीमान, रॉकी देशवाल, सनी सिंह, फरमान खान, दीपक चौधरी, रजत निर्वाल और सादिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed